Mahakumbh 2025: योगी सरकार की अनूठी पहल! 600 से अधिक निराश्रित बुजुर्गों ने किया महाकुंभ में स्नान

KEY HIGHLIGHTS
  • योगी सरकार ने महाकुंभ में 2,000 निराश्रित वृद्धजनों को संगम स्नान कराने की व्यवस्था की
  • इसमें अब तक 600 से अधिक बुजुर्गों को संगम स्नान कराया जा चुका है
  • समाज कल्याण विभाग द्वारा महाकुंभ के दौरान पहली बार यह विशेष पहल

Elderly People Holy Dip in Mahakumbh: उत्तर प्रदेश की डबल इंजन सरकार प्रदेश के विकास के साथ-साथ समाज के हर वर्ग का ध्यान रख रही है। विशेष रूप से समाज के उन वर्गों के लिए जो अक्सर उपेक्षित रह जाते हैं। इसी दिशा में योगी सरकार ने एक अनूठी पहल करते हुए महाकुंभ में 2,000 निराश्रित वृद्धजनों को संगम स्नान कराने की व्यवस्था की है।

Elderly People Holy Dip in Mahakumbh

अभी तक 600 से अधिक निराश्रित बुजुर्गों ने महाकुंभ में किया स्नान

इसमें अब तक 600 से अधिक बुजुर्गों को संगम स्नान कराया जा चुका है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में यह पहल न केवल बुजुर्गों के सम्मान और सुविधा को बढ़ावा देती है, बल्कि समाज में सेवा और समरसता की मिसाल भी पेश करती है।

End of Feed