मेमू-विशेष ट्रेनें डायरेक्ट पहुंचाएंगी महाकुंभ, 8 जोड़ी नई गाड़ियों का हुआ इंतजाम; MP के इन शहरों से करें यात्रा

Maha Kumbh Special Trains: महाकुंभ के लिए पश्चिम मध्य रेल 8 जोड़ी विशेष गाड़ियां चला रहा है, जिसकी डिटेल्स सामने आई है। पश्चिम मध्य रेल से ओरिजिनेट होने वाली 'कुल आठ जोड़ी' विशेष रेलगाड़ियों के संचालन से 'कुल मिलाकर 334 फेरों' की सेवाएं महाकुंभ मेले के लिए दी जा रही हैं।

Maha Kumbh Special Trains: प्रयागराज में महाकुंभ चल रहा है और इसमें देश-दुनिया के अलग-अलग हिस्सों से लाखों भक्त पहुंच रहे हैं। इन श्रद्धालुओं को सुविधा मुहैया कराने के लिए रेल प्रशासन अनेक यात्री गाड़ियां चला रहा है। पश्चिम मध्य रेल में भी आठ जोड़ी विशेष रेल गाड़ियां चलाई जा रही हैं जो 334 फेरे करेंगी। पश्चिम मध्य रेल के भोपाल मंडल से शुक्रवार को दी गई जानकारी में बताया गया है कि पश्चिम मध्य रेल से ओरिजिनेट होने वाली 'कुल आठ जोड़ी' विशेष रेलगाड़ियों के संचालन से 'कुल मिलाकर 334 फेरों' की सेवाएं महाकुंभ मेले के लिए दी जा रही हैं।

Maha Kumbh Weekly Special Train

(फाइल फोटो)

महाकुंभ साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन (Maha Kumbh Weekly Special Train)

बताया गया है कि गाड़ी संख्या 01661 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 20 फरवरी तक प्रत्येक सोमवार एवं गुरुवार को सुबह 11 बजकर 10 मिनट पर रानी कमलापति से प्रस्थान करेगी और दूसरे दिन सुबह सवा 10 बजे बनारस पहुंचेगी। इसी तरह गाड़ी संख्या 01662 द्वि-साप्ताहिक स्पेशल ट्रेन 21 फरवरी तक प्रत्येक मंगलवार एवं शुक्रवार को दोपहर पौने तीन बजे बनारस से रवाना होगी और अगले दिन सुबह साढ़े 11 बजे रानी कमलापति पहुंचेगी।

End of Feed