Maha Kumbh 2025: नए अनुभव लेकर आ रहा महाकुम्भ, ड्रोन शो में होगा पौराणिक कथा का प्रदर्शन

Maha Kumbh 2025: उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग महाकुम्भ में पहली बार ड्रोन शो आयोजित करेगा, जिसमें महाकुम्भ और प्रयागराज की पौराणिक कथा का प्रदर्शन होगा।

Maha Kumbh 2025: प्रयागराज में विश्व के सबसे बड़े सांस्कृतिक आयोजन महाकुम्भ में आने वाले श्रद्धालुओं और पर्यटकों को कई नये और अनोखे अनुभव प्राप्त होंगे। उत्तर प्रदेश का पर्यटन विभाग महाकुम्भ में पहली बार ड्रोन शो आयोजित करेगा जिसमें महाकुम्भ और प्रयागराज की पौराणिक कथा का प्रदर्शन होगा। क्षेत्रीय पर्यटन अधिकारी अपराजिता सिंह ने बताया कि महाकुम्भ मेला क्षेत्र में संगम नोज पर श्रद्धालुओं को शाम के समय आकाश में यह अद्भुत नजारा देखने को मिलेगा। इसके अलावा, पर्यटन विभाग मेला क्षेत्र में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट, जल क्रीड़ा, हॉट एअर बैलून, लेजर लाइट शो जैसी गतिविधियां भी करवा रहा है।

Mahakumbh 2025 Date

महाकुंभ (फाइल फोटो)

2,000 ड्रोन कथाओं का प्रदर्शन करेंगे

सिंह ने बताया कि महाकुम्भ की शुरुआत और समापन के समय संगम नोज पर ड्रोन शो का आयोजन किया जाएगा और यह महाकुम्भ के यात्रियों व प्रयागराज वासियों के लिए एक नया और अनोखा अनुभव होगा। लगभग 2,000 ड्रोन प्रयाग महात्म्य और महाकुम्भ की पौराणिक कथाओं का प्रदर्शन करेंगे जिसमें समुद्र मंथन और अमृत कलश निकलने के दृश्य का प्रदर्शन होगा जबकि प्रयाग के धार्मिक व आध्यात्मिक महत्व को भी दर्शाया जाएगा।

End of Feed