Kaushambi Road Accident: यूपी के कौशांबी से एक दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। यहां बारात में शामिल होने के बाद घर वापसी कर रही स्कॉर्पियो कार हादसे का शिकार हो गई। तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर एक पेड़ से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौके पर मौत हो गई। वहीं एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया है। घायल व्यक्ति को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने शवों को जब्त कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस अधिकारी ने बताया कि यह हादसा सुबह करीब 4 बजे पिपरी थाना गुगवा के बाग रोड के पास हुआ।
कौशांबी में दर्दनाक हादसा, बारात से लौट रही स्कॉर्पियो कार पेड़ से टकराई, 4 लोगों की मौत
- Authored by: वर्षा कुशवाहा
- Updated May 4, 2025, 07:53 AM IST
Kaushambi Road Accident: कौशांबी में बारात से लौट रही एक तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार अनियंत्रित होकर कार से टकरा गई। इस हादसे में कार में सवार 4 लोगों की मौत हो गई है। एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल, जिसका अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
End of Feed
