UP News: कभी IG पिता ने किया था कांस्टेबल बर्खास्त, अब बेटी ने ही केस लड़कर दिलवाई नौकरी

उत्तर प्रदेश में पेशेवर ईमानदारी का उदाहरण तब सामने आया जब बरेली रेंज के तत्कालीन आईजी राकेश सिंह द्वारा बर्खास्त कांस्टेबल तौफीक अहमद को उन्हीं की बेटी की पैरवी पर इलाहाबाद हाईकोर्ट ने बहाल कर दिया।

Prayagraj News: ड्यूटी के बीच व्यक्तिगत रिश्तों को आड़े न आने देना भले किताबी चीज मालूम होती हो लेकिन उत्तर प्रदेश में अपने कर्तव्य के प्रति ईमानदारी का एक अद्भुत उदाहरण देखने को मिला। यहां एक बेटी ने अपने ही पिता के आदेश के खिलाफ पैरवी की।

IG had dismissed a constable, her daughter faught case

पिता के फैसले के खिलाफ हाईकोर्ट में की बेटी ने पैरवी (सांकेतिक तस्वीर)

पिता के आदेश के खिलाफ बेटी ने की पैरवी

समाचार एजेंसी भाषा के मुताबिक साल 2023 में बरेली रेंज के तत्कालीन महानिरीक्षक (आईजी) राकेश सिंह ने एक पुलिस कांस्टेबल को बर्खास्त किया था, उस मामले में आईजी की ही बेटी की पैरवी पर इलाहाबाद उच्च न्यायालय ने बहाल करने का फैसला सुनाया।

End of Feed