Floating Restaurant In Prayagraj: यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनेगा प्रयागराज में, इस तरह से होगा संचालन, जानिए प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 26, 2023, 04:59 PM IST

Prayagraj Development Authority: प्रयागराज में यूपी पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनने जा रहा है। प्रयागराज विकास प्राधिकरण इसे पीपीपी मॉडल पर संचालित करेगा। इसके लिए टेंडर निकाले जाएंगे। फ्लोटिंग रेस्टोरेंट को बनाने के लिए पांच करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। यह रेस्टोरेंट साल के 9 महीने गुलजार रहेगा। बाकी के तीन महीने में बाढ़ के दौरान इसे शिफ्ट कर दिया जाएगा।

KEY HIGHLIGHTS
  • रेस्टोरेंट के निर्माण में खर्च किए जाएंगे 5 करोड़
  • साल में 9 महीने गुलजार रहेगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट
  • रेस्टोरेंट को पब्लिक-प्राइवेट पार्टनरशिप के मॉडल पर किया जाएगा संचालित


Prayagraj News: यूपी का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट यमुना की लहरों पर प्रयागराज में बनने जा रहा है। शासन से इसके लिए मंजूरी दे दी है। इसको तैयार करने की जिम्मेदारी यूपीएसआईडीसी को दी गई है। इस रेस्टोरेंट के निर्माण के लिए 5 करोड़ का बजट पास किया गया है। रेस्टोरेंट साल में 9 महीने पर्यटकों को आकर्षित किया करेगा तथा बाढ़ के 3 महीनों में इसे किसी सुरक्षित प्लेस पर शिफ्ट कर दिया जाएगा।

Prayagraj News

प्रयागराज विकास प्राधिकरण की ओर से यमुना की लहरों पर बनाया जाएगा फ्लोटिंग रेस्टोरेंट (प्रतीकात्मक तस्वीर)

प्रयागराज के मंडलायुक्त विजय विस्वास पंत के मुताबिक, प्रयागराज में फ्लोटिंग रेस्टोरेंट तैयार किया जाएगा। पर्यटन को और बढ़ाने के लिए यमुना नदी की लहरों पर उत्तर प्रदेश का पहला फ्लोटिंग रेस्टोरेंट बनाने की सहमति मिल गई है। मंडलायुक्त विजय विस्वास पंत ने बताया कि, लगभग 5 करोड़ की लागत से तैयार किया जाएगा। टेंडर प्रक्रिया के लिए उत्तर प्रदेश स्टेट टूरिज्म एंड डेवलपमेंट कॉरपोरेशन को जिम्मेदारी दी गई है। इसे बनाने से पूर्व एनजीटी एवं अन्य संबंधित विभागों से एनओसी लेनी होगी।

End of Feed