Best Places to Visit in Prayagraj: प्रयागराज की ये 7 जगह आपको बना देगी दीवाना, विंटर वेकेशन में जल्दी से बनाइए यहां घूमने का प्लान

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 20, 2022, 09:20 PM IST

Best Places to Visit in Prayagraj: यूपी का शहर प्रयागराज के गर्विले इतिहास में पौराणिक कथाओं के समावेश का आकर्षण सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करता है। भारत की 3 प्राचीन व प्रमुख नदियों मोक्ष दायिनी मां गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। खुसरो बाग जैसे मकबरे और यहां मौजूद कई मस्जिद इस शहर की गंगा -जमुनी तहजीब का बखान करती हैं। आदि काल से चली आ रही सनातन संस्कृति के मूल स्तंभ के तौर पर यहां लगने वाले महाकुंभ का मेला प्रयागराज को निसंदेह एक पवित्र शहर का दर्जा दिलाता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • प्रयागराज में होता है 3 प्रमुख नदियों का संगम
  • त्रिवेणी संगम है इसकी सबसे बड़ी खूबसूरती
  • अमरूदों के बाग व बेहतरीन किस्मों के गुलाब है शहर की पहचान

Best Places to Visit in Prayagraj: प्रयागराज धार्मिक पर्यटन के लिहाज से देश के सबसे प्रमुख शहरों में से एक है। इसके गर्विले इतिहास में पौराणिक कथाओं के समावेश का आकर्षण सैलानियों को यहां आने पर मजबूर करता है। भारत की 3 प्राचीन व प्रमुख नदियों मोक्ष दायिनी मां गंगा, यमुना व सरस्वती का संगम इस पौराणिक शहर की खूबसूरती को बढ़ा देता है। तीन अलग-अलग रंगों के प्रवाह वाली नदियों के तट पर बसे इस शहर में आस्था का ज्वार हर समय बहता है। सनातन परंपरा का अनुसरण करने वाले लोगों के लिए यहां पर अनगिनत पौराणिक मंदिर है।

Prayagraj (1)

प्रयागराज आए तो आस्था के संगम में डूबकी जरूर लगाएं

गौरतलब है कि खुसरो बाग जैसे मकबरे और यहां मौजूद कई मस्जिदें इस शहर की गंगा -जमुनी तहजीब का बखान करती हैं। आदि काल से चली आ रही सनातन संस्कृति के मूल स्तंभ के तौर पर यहां लगने वाला महाकुंभ का मेला प्रयागराज को निसंदेह एक पवित्र शहर का दर्जा दिलाता है। नायाब वास्तुकला व कई चमत्कारों की कहानियों को अपने दामन में समेटे प्रयागराज में वैसे तो देखने व घूमने लायक कई पर्यटक स्थल हैं। अगर आप इस बार सर्दियों की छुट्टिया बिताने यहां आना चाहते हैं तो आपको बताते है यहां की 7 खास जगहों के बारे में। जिन्हें आप हमेशा के लिए यादगार पलों में संजो लेंगे।

End of Feed