'खत्म नहीं हुआ है अतीक का वंश, अली जिंदा है, बदला लिया जाएगा', धमकी के बाद प्रयागराज में केस दर्ज

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated May 8, 2023, 02:38 PM IST

Atiq Ahmad News : अतीक का एक बेटा अली नैनी केंद्रीय जेल, जबकि दूसरा बेटा उमर लखनऊ की जेल में बंद है। उमेश पाल हत्याकांड में नामजद अतीक अहमद की पत्नी शाइस्ता परवीन फरार है, जबकि इसी हत्याकांड में नामजद एक बेटे असद की पुलिस मुठभेड़ में मृत्यु हो गई थी।

Atiq Ahmad : एक सोशल मीडिया पोस्ट में गैंगस्टर अतीक अहमद की हत्या का 'बदला' लेने की बात कहने पर प्रयागराज के साइबर क्राइम स्टेशन में एक अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ केस दर्ज किया गया है। मोहम्मद आलमगीर की शिकायत पर प्रयागराज पुलिस ने 'सज्जाद मुगल' नाम के एक ट्विटर हैंडल के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस का कहना है कि उसने इस मामले में जांच शुरू कर दी है। ट्वीट में कहा गया है कि अतीक के बेटे अभी भी जिंदा हैं।

atiq ahmad

गत 15 अप्रैल को हुई अतीक-अशरफ की हत्या।

ट्वीट के बाद पुलिस ने दर्ज किया केस

'द सज्जाद मुगल' हैंडल से पोस्ट ट्वीट में कहा गया है, 'अतीक का वंश अभी खत्म नहीं हुआ है। अतीक का बेटा अली अभी भी जिंदा है। इंशा अल्ला, हालात, समय, सत्ता बदलेगा। यह शहर इलाहाबाद कहा जाएगा। बदला लिया जाएगा।'

End of Feed