प्रयागराज

Shaista Parveen News: शाइस्ता परवीन घोषित हुई 'माफिया', पुलिस बोली- साथ रखती है शूटर-Video

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: रवि वैश्य
  • Updated May 8, 2023, 09:50 PM IST

Mafia Shaista Parveen: शाइस्ता परवीन अपने साथ शूटर रखती है, उमेश पाल शूट आउट केस में नामजद आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी साबिर को शाइस्ता परवीन का शूटर बताया गया है।

Mafia Shaista Parveen News: उमेश पाल शूट आउट केस में नामजद आरोपी और पांच लाख रुपए के इनामी साबिर को शाइस्ता परवीन का शूटर बताया गया है, गौर हो कि अतीक अहमद की फरार पत्नी शाइस्ता परवीन को पुलिस ने माफिया घोषित (Mafia Shaista Parveen) कर दिया है।

बताया जा रहा है कि पुलिस ने अपनी एफआईआर में शाइस्ता परवीन को माफिया अपराधी लिखा है।

साथ ही उसमें यह भी लिखा गया है कि शाइस्ता परवीन अपने साथ शूटर रखती, उमेश पाल शूट आउट केस में नामजद आरोपी और साबिर को शाइस्ता परवीन का शूटर बताया गया है।

साबिर अभी तक फरार है और उसपर पांच लाख रुपए का इनाम है, प्रयागराज की धूमनगंज थाना पुलिस ने अपने ही थाने में एक FIR दर्ज कराई थी।

शाइस्ता परवीन अतीक के जनाजे में शामिल होना चाहती थी

गौर हो कि माफिया अतीक अहमद ( Mafia Atique Ahmed) की हत्या के बाद उसकी पत्नी शाइस्ता परवीन (Shaista Parveen) अतीक अहमद के जनाजे में शामिल होना चाहती थी और उसने जनाजे में शामिल होने के लिए प्लान भी बनाया था।

असद के दोस्त ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया

कहा जा रहा है कि शाइस्ता अतीक अहमद को दफनाए जाने के दौरान कसारी मसारी कब्रिस्तान आई थी। असद के दोस्त ने इसे लेकर बड़ा खुलासा किया है। बताते हैं कि 13 अप्रैल को बेटे असद अहमद और फिर 15 अप्रैल को पति अतीक अहमद एवं देवर अशरफ की मौत के बाद वह टूटने लगी थी। पति और देवर को देखने कसारी- मसारी कब्रिस्तान तक पहुंच गई थी।

उसने भेष बदल लिया था ताकि पुलिस की निगाह से बच सके

खास बात ये कि कहते हैं कि इस दौरान पुलिस की नजरों से बचने के लिए उसने भेष बदल लिया था ताकि पुलिस की निगाह से बच सके।

असद के दोस्त ने बताया है कि 15 अप्रैल को अतीक-अशरफ की हत्या के अगले दिन फरार चल रही शाइस्ता खुल्दाबाद स्थित उसके घर पहुंची थी। उसके साथ उमेश पाल हत्याकांड में शामिल इनामी साबिर भी था।

अगले दिन अल सुबह ही घर छोड़कर कहीं चले गए

दोनों हुलिया व वेश बदलकर अतीक व अशरफ के जनाजे में शामिल होने के लिए कसारी -मसारी स्थित कब्रिस्तान भी जाने वाले थे। मगर भारी पुलिस फोर्स की मौजूदगी और जबर्दस्त चेकिंग की खबर मिलने पर दोनों ने इरादा बदल दिया और इसके बाद रात भर दोनों वहीं रुके और अगले दिन अल सुबह ही घर छोड़कर कहीं चले गए।

टाइम्स नाउ नवभारत
टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलauthor

अक्टूबर 2017 में डिजिटल न्यूज़ की दुनिया में कदम रखने वाला टाइम्स नाउ नवभारत अपनी एक अलग पहचान बना चुका है। अपने न्यूज चैनल टाइम्स नाउ नवभारत की सोच एवं नजरिए के साथ आगे बढ़ते हुए यह न्यूज़ प्लेटफॉर्म आम लोगों से जुड़े मुद्दों का गहराई से विश्लेषण एवं उसे आसान भाषा में पेश करता आया है। राजनीति से लेकर खेल, मनोरंजन, कारोबार और आम लोगों के जीवन पर असर डालने वालीं खबरों का मायने समझाते हुए यह डिजिटल प्लेटफॉर्म लोगों के भरोसे पर खरा उतरा है। \n\nसाथ ही यह अपने न्यूज़ चैनल पर दिखाए जाने वाली खबरों, शोज, स्पशेल कार्यक्रमों एवं रिपोर्टों को पेश करता है। चैनल के ये कार्यक्रम एवं शोज देश-दुनिया के घटनाक्रमों पर एक नया एवं विश्वसनीय नजरिया देते हैं। अपनी खबरों एवं विश्लेषण के चलते पसंदीदा न्यूज़ प्लेटफॉर्म बन चुका टाइम्स नाउ नवभारत, डिजिटल लोगों के भरोसे को लगातार मजबूत कर रहा है।

और पढ़ें
End of Article