prayagraj blast: प्रयागराज से एक घटना का वीडियो सामने आया है जिसमें एक युवक ने विस्फोटक फेंक कर धमाका किया, यह पूरी घटना CCTV कैमरे में कैद हो गई है। धमाके का 50 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह घटना अतरसुइयाथाना क्षेत्र के दरियाबाद इलाके की बताई जा रही है।
धमाके का 50 सेकंड का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है (video grab)
सीसीटीवी फुटेज में एक युवक साफ तौर पर धमाका करते नजर आ रहा है, वीडियो रात लगभग 9:00 बजे का है, वीडियो में युवक पहले चहल कदमी करता नजर आ रहा है।
वीडियो में सामने से दो युवक भी जाते हुए नजर आते हैं, युवक इसके बाद अचानक कोई वस्तु फेंकता है जिससे तेज धमाका होता है, सड़क पर जा रहे कई युवक भी भागते नजर आ रहे हैं। इस मामले में पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लिया है, जिससे पूछताछ चल रही है।
हालांकि पुलिस इसे दीपावली के मद्देनजर युवक द्वारा पटाखा छुड़ाने की बात मान रही है, लेकिन बावजूद इसके पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, ताकि धमाके से जुड़ी सच्चाई सामने आ सके।
