प्रयागराज में खत्म हुआ असमंजस: केपी ट्रस्ट ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को दी पुनः अनुमति, 8 अगस्त को होगा आयोजन

Chhatron Ki Goonj Event KP Ground: प्रयागराज के केपी ट्रस्ट प्रबंधन ने राहुल गांधी के 8 अगस्त के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम की अनुमति पुनः दे दी है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्र जारी कर दी जानकारी।

Rahul Gandhi Prayagraj Visit: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज से बड़ी राजनीतिक खबर सामने आई है। कायस्थ पाठशाला (केपी) ट्रस्ट प्रबंधन ने कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष और सांसद राहुल गांधी के आगामी कार्यक्रम को लेकर बनी संशय की स्थिति को पूरी तरह साफ कर दिया है। ट्रस्ट प्रबंधन ने 8 अगस्त को आयोजित होने वाले 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम के लिए केपी कॉलेज मैदान की अनुमति पुनः प्रदान कर दी है। इस फैसले के बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और छात्रों में भारी उत्साह देखा जा रहा है।

प्रयागराज में खत्म हुआ असमंजस: केपी ट्रस्ट ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को दी पुनः अनुमति, 8 अगस्त को होगा आयोजन

प्रयागराज में खत्म हुआ असमंजस: केपी ट्रस्ट ने राहुल गांधी के 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम को दी पुनः अनुमति, 8 अगस्त को होगा आयोजन

उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने केपी ट्रस्ट प्रबंधन द्वारा जारी दोबारा अनुमति का आधिकारिक पत्र मीडिया के सामने प्रस्तुत कर स्थिति स्पष्ट की। इससे पहले 5 अगस्त को केपी ट्रस्ट प्रबंधन ने कुछ तकनीकी कारणों का हवाला देते हुए कार्यक्रम स्थल की अनुमति को निरस्त कर दिया था।

End of Feed