Pratapgarh News: तालाब में मिला युवक का शव, आरोपी की तलाश में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 26, 2023, 03:30 PM IST

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ के एक तालाब में एक युवक का शव मिला। शव की स्थिति देख इसे हत्या का मामला बताया जा रहा है। बरात में जाना के कहकर घर से निकला था युवक।

Pratapgarh News: उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जिले से एक युवक की हत्या मामला सामने आई है। यहां एक युवक का शव तालाब में मिला। इस शव को तालाब में देख कर पूरे गांव में सनसनी फैल गई। शव को देख पुलिस को तुरंत सूचना दी गई। जानकारी प्राप्त होते ही पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची। उसके बाद गोताखोरों ने शव को तालाब से निकाला। तालाब में मिले शव की पहचान कर ली गई है। मृतक की पहचान अनुराग मिश्रा के तौर पर की गई है। ये अकारीपुर गांव से है।

Pratapgarh Murder Young Boy Dead Body Found in Pond in Uttar Pradesh

तालाब में मिली युवक की लाश, पुलिस कर रही है जांच

बरात जाने के बात कहकर निकला

पुलिस अधीक्षक सतपाल अंतिल ने बताया कि मृतक अनुराग मिश्रा अकारीपुर गांव से है। 23 नवंबर की रात अपने परिवार को बारात में जा रहा है कहकर निकला था। बहुत समय बीत जाने पर जब वो घर नहीं पहुंचा तो परिजन परेशान हो गए और युवक की तलाश के लिए निकले, लेकिन कुछ पता नहीं लगा। परिजनों को पुलिस बेटे के मरने की जानकारी मिली। इकलौते बेटे की मृत्यु पर परिवार सदमे में है।

End of Feed