'जीते तो देंगे 10000 नौकरियां', बिहार विधान परिषद चुनाव से पहले पीके का बड़ा दांव, 5 सीटों पर उतारे उम्मीदवार

Bihar Legislative Council Election 2026: बिहार विधान परिषद की आगामी आठ सीटों के चुनाव को लेकर जन सुराज पार्टी ने अपनी तैयारियां तेज कर दी हैं। प्रशांत किशोर ने रविवार को पांच सीटों के लिए पार्टी के उम्मीदवारों के नामों का ऐलान किया, जबकि तीन सीटों पर प्रत्याशियों की घोषणा जल्द की जाएगी।

Bihar Legislative Council Election 2026: जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर ने बिहार विधान परिषद की पांच सीट पर होने वाले चुनाव के लिए रविवार को उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इन सीट पर जल्द चुनाव की घोषणा होने की संभावना है। बिहार विधान परिषद की कुल आठ सीट के लिए चुनाव होना है, जिनमें चार स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र शामिल हैं, जिनके सदस्यों का कार्यकाल नवंबर में समाप्त हो रहा है।

Prashant Kishor

जन सुराज पार्टी के संस्थापक प्रशांत किशोर

पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से किसे बनाया उम्मीदवार

पीके ने प्रेस कांफ्रेंस में पांच उम्मीदवारों के नामों की घोषणा की। इनमें अफाक अहमद भी शामिल हैं जो सारण शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से दोबारा चुनाव लड़ेंगे। उन्होंने छह साल पहले पूर्व चुनाव रणनीतिकार किशोर के समर्थन से यह सीट जीती थी। उस समय किशोर ने अपनी पार्टी का गठन नहीं किया था। पिछले हफ्ते पार्टी में शामिल हुईं वकील और शिक्षाविद दिव्या ज्योति को पटना शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से उम्मीदवार बनाया गया है। इस सीट पर अभी जनता दल (यूनाइटेड) के मुख्य प्रवक्ता नीरज कुमार का कब्जा है। उन्होंने बताया कि पार्टी ने दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से एस पी राय, दरभंगा स्नातक सीट से रवींद्र यादव और कोसी स्नातक निर्वाचन क्षेत्र से रजनीश रंजन को भी मैदान में उतारा है।

End of Feed