मानसा के दलजीत सिंह मामले में हाईकोर्ट के आदेश पर आज PGI में पोस्टमार्टम, कल अंतिम संस्कार पर होगा फैसला

Punjab News:मानसा के दलजीत सिंह मामले में हाईकोर्ट ने PGI में पोस्टमार्टम का आदेश दिया है, जिसके अनुसार आज उनका पोस्टमार्टम होगा और कल रिपोर्ट कोर्ट में पेश होगी। अंतिम संस्कार चंडीगढ़ सेक्टर-25 में होगा।

Punjab News: पंजाब के मानसा में दलजीत सिंह से जुड़े मामले में हाईकोर्ट के आदेश के मुताबिक, दलजीत सिंह का पोस्टमार्टम आज यानी बुधवार 4 नवंबर को चंडीगढ़ स्थित PGI में कराया जाएगा। इसके लिए PGI के डायरेक्टर मेडिकल बोर्ड का गठन करेंगे। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट कल यानी गुरुवार 5 नवंबर को हाईकोर्ट को सौंपी जाएगी। इसके बाद कल ही दोपहर 1:45 बजे मामले की अगली सुनवाई होगी। सुनवाई के दौरान ही अंतिम संस्कार को लेकर आगे का फैसला लिया जाएगा।

Daljit Singh high court

PGI में मेडिकल बोर्ड करेगा पोस्टमार्टम

हाईकोर्ट ने अपने आदेश में अंतिम संस्कार के स्थान और उसमें शामिल होने वाले लोगों को लेकर भी स्पष्ट निर्देश दिए हैं। कोर्ट के मुताबिक, दलजीत सिंह का अंतिम संस्कार चंडीगढ़ के सेक्टर-25 में किया जाएगा। इसमें सिर्फ परिवार के सदस्य और रिश्तेदार शामिल हो सकेंगे। किसी भी बाहरी व्यक्ति को अंतिम संस्कार में शामिल होने की अनुमति नहीं होगी।

End of Feed