मुंबई BMW एक्सीडेंट केस में आगे बढ़ी जांच, पुलिस ने दर्ज की FIR; हादसे में हुई थी तीन युवकों की मौत

Mumbai BMW Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर हुए दर्दनाक BMW हादसे के मामले में ताड़देव पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसा 20 सितंबर की सुबह लोटस जेट्टी के पास हुआ, जहां तेज रफ्तार BMW अनियंत्रित होकर बैरियर से टकराई और निर्माणाधीन हिस्से में जा गिरी।

Mumbai BMW Accident: मुंबई के कोस्टल रोड पर हुए भीषण BMW हादसे के मामले में ताड़देव पुलिस ने FIR दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। यह दुर्घटना 20 सितंबर की सुबह करीब 5 बजे से 5:20 बजे के बीच हुई थी। हादसा लोटस जेट्टी के पास उस समय हुआ, जब मरीन ड्राइव से हाजी अली की तरफ जा रही एक काली BMW कार तेज रफ्तार के कारण अनियंत्रित हो गई।

Mumbai BMW Accident

20 सितंबर को हुआ था हादसा

कौन है कार का मालिक?

पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, कार मालिक का नाम फाल्गुन गुज्जर बताया गया है। प्रारंभिक जानकारी के मुताबिक, तेज गति से चल रही BMW पहले सड़क किनारे लगे बैरियर से टकराई और इसके बाद फ्लाईओवर से नीचे निर्माणाधीन हिस्से में जा गिरी। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस और राहत दल मौके पर पहुंचे और घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया।

End of Feed