Rajasthan: भीलवाड़ा में दो समुदायों के बीच छोटी सी बात को लेकर मचा बवाल, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात

  • Agency by: Agency
  • Updated Jun 24, 2024, 01:48 PM IST

Rajasthan: भीलवाड़ा में एक पार्क में क्रिकेट खेल रहे युवकों को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के लोगों में एक मामूली बात को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। स्थिति को काबू में लाने के लिए क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती की गई है।

Rajasthan: राजस्थान के भीलवाड़ा में स्थित एक पार्क में क्रिकेट खेल रहे कुछ युवकों और राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की शाखा आयोजित कर रहे अन्य लोगों के बीच हाथापाई की खबर सामने आई है। यहां मामूली सी बात को लेकर हुआ विवाद देखते ही देखते हाथापाई में बदल गया। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की एक टीम स्थिति नियंत्रित करने के लिए मौके पर पहुंची।

Rajasthan News

भीलवाड़ा में दो समुदायों के बीच छोटी सी बात को लेकर मचा बवाल

दो समुदाय के बीच मामूली बात को लेकर हाथापाई

पुलिस ने बताया कि आरएसएस के स्वयंसेवक इस पार्क में शाखा आयोजित कर रहे थे और उसी समय मुस्लिम समुदाय के कुछ युवक पार्क में क्रिकेट खेल रहे थे। खेल-खेल में बॉल शाखा से पास आ गई। पुलिस ने बताया कि ये घटना भीमगंज थाना क्षेत्र में हुई, यहां एक स्वयंसेवक के हाथ में गेंद लगने से दोनों समूहों के बीच बहस शुरू हो गई और देखते ही देखते ये छोटा सा विवाद इतना बढ़ गया कि दोनों समुदाय के लोगों में मारपीट शुरू हो गई। विवाद और मारपीट की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने बताया कि दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर मौके पर बड़ी संख्या में लोग एकत्र हो गए थे। उन्होंने बताया कि एक व्यक्ति को हिरासत में लिया गया है।

End of Feed