Surat News: सूरत में नवरात्रि पंडाल में PSI बनकर रौब जमा रहा था युवक, पुलिस ने किया गिरफ्तार किया

Surat News: सूरत के डुमस इलाके में गरबा महोत्सव में नकली PSI बनकर प्रवेश लेने और वीवीआईपी सेक्शन में बिना पास के प्रवेश करने वाले युवक को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के बैकग्राउंड की जांच की जा रही है। चेक किया जा रहा है कि क्या वह इस तरह के और मामलों में भी शामिल था। साथ ही राज्य में होने वाले सभी गरबा कार्यक्रमों में पुलिस को निगरानी बढ़ाने के निर्देश दिए गए हैं।

Surat News: गुजरात के सूरत जिले के डुमस इलाके में नवरात्रि पंडाल में आने वाले एक युवक को पीसीआई बनकर रौब जमाने के आरोप में पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि वह बीते दो दिनों से गरबा महोत्सव में आ रहा था और मुख्य गेट से आसानी से प्रवेश लेकर सीधा वीवीआईपी सेक्शन में जाकर बैठ जाता था। क्योंकि उसके हाथ में वॉकी-टॉकी और पुलिस जैसे रूप रंग के कपड़े पहने होते थे। यही कारण है कि आयोजक को लग रहा था कि वह पुलिस का कोई बड़ा अधिकारी है।

नकली पुलिस अधिकारी बनकर लेता रहा कार्यक्रम का मजा

कुछ समय बाद जब कार्यक्रम आयोजित करने वाले लोगों को उस पर शक हुआ तो उन्होंने पंडाल में सुरक्षा के लिए तैनात असली पुलिस अधिकारी से संपर्क किया और मामले की जांच की गई। पुलिस ने युवक से पूछताछ की तो उन्हें पता लगा कि वह कोई पुलिसकर्मी नहीं है। युवक के हाथ से मिला वॉकी-टॉकी भी नकली था। पुलिस ने तुरंत उसे गिरफ्तार किया। यह युवक बिना वीवीआईपी पास के मुख्य द्वार से प्रवेश लेकर मुफ्त में कार्यक्रम देख रहा था। पुलिस युवक की पहचान युवराज राठौर के रूप में की है। जांच की जा रही है कि क्या वह इस तरह की अन्य घटना में भी शामिल तो नहीं रहा है, जिसके आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।

End of Feed