संकट की घड़ी में सहारा बनी प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना, परिवार को मिली 2 लाख की मदद

छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना के तहत एक परिवार को दो महीने के भीतर 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम मिला, जिससे परिवार को मुश्किल समय में आर्थिक मदद मिली।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ सुदूर वनांचल तक पहुंच रहा है। छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना (PMJJBY) के तहत एक जरूरतमंद परिवार को समय पर आर्थिक मदद मिली, जिससे परिवार संतुष्ट है। यह संवेदनशील शासन व्यवस्था का एक उदाहरण भी है। कोंटा विकासखंड के ग्राम आरलमपल्ली निवासी और दुर्गा स्व-सहायता समूह से जुड़ी बिहान की दीदी दुधी सन्नी के आकस्मिक निधन के बाद उनके परिवार को मात्र दो महीने के भीतर 2 लाख रुपये का बीमा क्लेम उपलब्ध कराया गया। प्रशासन का कहना है कि यह सहायता निर्धारित प्रक्रिया पूरी होने के बाद समयबद्ध तरीके से दी गई।

PMJJBY Help

सुकमा में परिवार को प्रधानमंत्री जीवन ज्योति बीमा योजना का क्लेम मिला

जानकारी के अनुसार दुधी सन्नी का 8 अप्रैल 2026 को निधन हो गया था। इसके बाद जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी मुकुंद ठाकुर के मार्गदर्शन में बिहान योजना की टीम ने बीमा दावा तैयार कर भारतीय स्टेट बैंक की दोरनापाल शाखा को भेजा। बैंक ने भी जरूरी औपचारिकताओं को प्राथमिकता के आधार पर पूरा किया।

End of Feed