हरियाणा के जींद से लिखी जाएगी भारतीय रेलवे की नई कहानी, पीएम मोदी इस दिन करेंगे पहली हाइड्रोजन ट्रेन का शुभारंभ

हरियाणा के जींद में 17 जुलाई को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी विकास परियोजनाओं की सौगात देने पहुंचेंगे। इस दौरान वह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाने के साथ रेलवे स्टेशन के पुनर्विकास और मेडिकल कॉलेज समेत कई अहम परियोजनाओं का उद्घाटन करेंगे। प्रधानमंत्री के प्रस्तावित दौरे को देखते हुए प्रशासन और राज्य सरकार ने तैयारियां तेज कर दी हैं।

PM Narendra Modi Haryana Visit: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 17 जुलाई को हरियाणा के जींद जिले के दौरे पर पहुंचेंगे। इस दौरान वह देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। यह ट्रेन जींद से सोनीपत के बीच संचालित की जाएगी और इसे भारतीय रेलवे की हरित एवं आधुनिक परिवहन पहल की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

PM Narendra Modi Haryana Visit

हरियाणा को विकास की कई नई सौगातें देंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी देंगे कई सौगातें

अपने दौरे के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जींद रेलवे स्टेशन के नवीनीकरण के बाद उसका उद्घाटन करेंगे। इसके अलावा वह जींद में तैयार हो रहे मेडिकल कॉलेज का भी लोकार्पण करेंगे। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास भी प्रस्तावित है। इसके बाद प्रधानमंत्री एक विशाल जनसभा को संबोधित कर प्रदेशवासियों को संबोधित करेंगे।

End of Feed