कल सिक्किम के दौरे पर पीएम मोदी, 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में जारी करेंगे डाक टिकट, करोड़ों की विकास परियोजनाओं की देंगे सौगात

भारत में सिक्किम के विलय को 50 साल पूरे हो चुके हैं। इस उपलक्ष्य में आयोजित कार्यक्रम में पीएम मोदी कल यानी 29 मई को शामिल होने सिक्किम पहुंचेंगे। इस दौरान वह जनसभा को संबोधित करेंगे और डाक टिकट जारी करेंगे। साथ ही कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन करेंगे।

सिक्किम के 50 साल पूरे के उपलक्ष्य में एक कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है, जिसमें देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी शामिल होने वाले हैं। बता दें कि पीएम मोदी गुरुवार यानी 29 मई को सिक्कम के दौरे पर रहेंगे। यहां आयोजित कार्यक्रम में वह स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी करेंगे। अपने इस दौरे में पीएम सिक्किम लोगों को संबोधित करेंगे। साथ ही वह सिक्किम को कई विकास परियोजनाओं की सौगात भी देने वाले हैं।

PM Modi (2)

सिक्किम के 50 साल पूरे होने के उपलक्ष्य में पीएम मोदी जारी करेंगे डाक टिकट

"सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम थीम" के अंतर्गत चलेंगे कार्यक्रम

मिली जानकारी के अनुसार, पीएम मोदी 29 मई को सिक्किम का दौरा करेंगे, जहां वे सुबह करीब 11 बजे ‘सिक्किम 50: जहां प्रगति उद्देश्य से मिलती है और प्रकृति विकास को बढ़ावा देती है’ कार्यक्रम में भाग लेंगे। वह सिक्किम में कई विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन भी करेंगे। राज्‍य सरकार ने सिक्किम की सांस्कृतिक समृद्धि, परंपरा और प्राकृतिक वैभव का उत्सव मनाने के लिए "सुनौलो, समृद्ध एवं समर्थ सिक्किम" थीम के अंतर्गत साल भर चलने वाले कई कार्यक्रमों की योजना बनाई है।

End of Feed