Gujarat News: राजकोट बनेगा ग्लोबल निवेश का केंद्र, वाइब्रेंट गुजरात कॉन्फ्रेंस में शामिल होंगे पीएम मोदी

राजकोट में 10 से 12 जनवरी के बीच वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस आयोजित होने जा रहा है। जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी भाग लेंगे। इसे राज्य का सबसे बड़ा रीजनल इन्वेस्टमेंट समिट माना जा रहा है। इसमें कृषि, पर्यटन, ऑटोमोबाइल, केमिकल और आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे क्षेत्रों में हजारों करोड़ रुपये के निवेश से जुड़े एमओयू पर हस्ताक्षर होने की उम्मीद जताई जा रही है।

Gujarat News: गुजरात सरकार 10 से 12 जनवरी के बीच राजकोट में वाइब्रेंट गुजरात रीजनल कॉन्फ्रेंस का आयोजन करने जा रही है। इस अहम सम्मेलन में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी स्वयं भाग लेंगे। प्रधानमंत्री के राजकोट दौरे को लेकर प्रशासनिक तैयारियां तेज हो चुकी हैं और इसे राज्य के अब तक के सबसे प्रभावशाली रीजनल इन्वेस्टमेंट समिट्स में से एक माना जा रहा है। यह रीजनल कॉन्फ्रेंस ऐसे समय पर हो रही है, जब वैश्विक निवेशकों की नजर भारत और विशेष रूप से गुजरात पर टिकी हुई है। सम्मेलन का उद्देश्य स्थानीय और अंतरराष्ट्रीय निवेशकों को गुजरात के औद्योगिक, व्यापारिक और बुनियादी ढांचे से जुड़ी संभावनाओं से परिचित कराना है। राजकोट को आयोजन स्थल के रूप में चुनकर सरकार ने यह संदेश दिया है कि विकास केवल राजधानी तक सीमित नहीं है, बल्कि पूरे राज्य में समान अवसर उपलब्ध हैं।

pm modi to visit rajkot

राजकोट के रीजनल कॉन्फ्रेंस में प्रधानमंत्री भी होंगे शामिल (फाइल फोटो | PTI)

राजकोट में होगी रीजनल कॉन्फ्रेंस

गुजरात सरकार इस रीजनल कॉन्फ्रेंस को पूरी तरह मूल Vibrant Gujarat Regional Conference की तर्ज पर आयोजित करेगी, फर्क सिर्फ इतना होगा कि इस बार आयोजन गांधीनगर की बजाय राजकोट में होगा। मंच पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विभिन्न देशों के राजदूत, विदेशी निवेशक, उद्योग प्रतिनिधि और देश-विदेश के बड़े कारोबारी मौजूद रहेंगे।

End of Feed