बिहार दौरे पर PM नरेंद्र मोदी की बड़ी सौगात, कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच छह लेन के 'नीतीश सेतु' का किया उद्घाटन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 21 नवंबर 2026 को बिहार के वैशाली दौरे के दौरान कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच निर्मित छह लेन के 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शनिवार को अपने बिहार दौरे के दौरान वैशाली में कच्ची दरगाह-बिदुपुर के बीच बने छह लेन के 'नीतीश सेतु' का उद्घाटन किया। इस प्रमुख संपर्क परियोजना के लोकार्पण के साथ क्षेत्र में आवागमन और सड़क संपर्क को नई गति मिलने की उम्मीद जताई गई है। आज दोपहर जब प्रधानमंत्री पटना पहुंचे, तब प्रधानमंत्री को रिसीव करने नीतीश कुमार भी पहुंचे थे। प्रधानमंत्री मोदी ने एक्स पर पोस्ट किया कि पटना एयरपोर्ट पर नीतीश कुमार जी से मिलकर अत्यंत प्रसन्नता हुई। उद्घाटन के बाद प्रधानमंत्री ने गमछा लहराकर लोगों का अभिवादन भी किया।

pm modi nitish setu

प्रधानमंत्री ने काटा नीतीश सेतु के उद्घाटन का फीता

कच्ची दरगाह-बिदुपुर संपर्क मार्ग को मिली रफ्तार

छह लेन के इस 'नीतीश सेतु' के शुरू होने से कच्ची दरगाह और बिदुपुर के बीच यात्रा अधिक सुगम और तेज हो सकेगी। यह छह लेन सेतु क्षेत्र की प्रमुख सड़क संपर्क परियोजनाओं में से एक है, जिससे स्थानीय यात्रियों और मालवाहक आवाजाही को सीधा लाभ मिलेगा।

End of Feed