PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री के जोरदार स्‍वागत को अयोध्‍या तैयार, रामनगरी को महकाएगी देशी-विदेशी फूल की सुगंध

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 27, 2023, 03:11 PM IST

PM Modi Ayodhya Visit: 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अयोध्‍या आने वाले हैं। कारीगरों ने बताया कि सजावट उनका काम है, लेकिन यह अभूतपूर्व हो, ऐसी मन की आवाज है। पीएम मोदी व सीएम योगी ने अयोध्या को अलग ही पहचान दिला दी।

PM Modi Ayodhya Visit: प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी के आगमन पर त्रेतायुगीन वैभव के अनुरूप रामनगरी सुसज्जित होने लगी है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर पीएम के अभूतपूर्व स्वागत की तैयारी की जा रही है। देशी-विदेशी फूलों और तोरणद्वार के जरिए अयोध्या को दुल्हन की तरह तैयार किया जा रहा है। वहीं पुष्पवर्षा के जरिए पीएम के अभिनंदन की भी तैयारी की जा रही है। इस काम में अयोध्या व आसपास के जनपदों के साथ ही पश्चिम बंगाल, मथुरा व सीतापुर के 700-800 कारीगर जुटे हैं। यहां कोलकाता, कानपुर, दिल्ली, बेंगलुरु आदि स्थानों से फूल मंगाए जा रहे हैं। बता दें कि, 30 दिसंबर को प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी अयोध्‍या आने वाले हैं।

​PM Modi Ayodhya Visit, Ayodhya Ram Mandir News, Ayodhya Ram Mandir Update, Ram Mandir Ayodhya, Ayodhya Latest News


पीएम मोदी और अयोध्‍या राममंदिर।

सड़कों की रेलिंग-डिवाइडर भी फूलों व बुके से सजेंगे

एयरपोर्ट बाईपास से फोरलेन धर्मपथ, साकेत पेट्रोल पंप हनुमानगढ़ी के रास्ते लगभग 9 किमी. से अधिक दूरी तय करने में दो दर्जन से अधिक तोरणद्वार बनाए जाएंगे। यहां रेलिंग डिवाइडर-मूर्तियों आदि को फूलों व बुके से सजाया जाएगा। पीएम के स्वागत के मद्देनजर अभूतपूर्व तैयारी की जा रही है। राममय अयोध्या के भव्य तोरणद्वार काफी शानदार होंगे।

End of Feed