Mansa Devi Stampede: भगदड़ वाली जगह पर हालात काबू में, हादसे पर PM-राष्ट्रपति ने जताया दुख, जारी हुआ हेल्पलाइन नंबर

हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भगदड़ मचने से 6 श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। SDRF-NDRF टीमों ने राहत कार्य शुरू किया और हालात अब नियंत्रण में बताए जा रहे हैं। मदद के लिए हेल्पलाइन नंबर भी जारी किए गए हैं।

Mansa Devi Stampede: उत्तराखंड के हरिद्वार में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह एक अप्रिय घटना घट गई। समाचार एजेंसी आईएएनएस के मुताबिक मंदिर मार्ग की सीढ़ियों पर भगदड़ मच गई, जिसमें छह लोगों की जान चली गई और दो दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए। काफी समय तक पुलिस और मेडिकल टीमें मौके पर राहत और बचाव कार्य में जुटी रहीं। प्रशासन के मुताबिक, राज्य आपदा मोचन बल (SDRF) और राष्ट्रीय आपदा मोचन बल (NDRF) की टीम घटनास्थल पर खोज और बचाव का कार्य कर रही है। समाचार एजेंसी आईएएनएस के अनुसार घटनास्थल से भीड़ को हटा दिया गया है और फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है।

mansa devi stampede helpline no

मृतकों-घायलों के लिए मुआवजे का भी हुआ ऐलान

घायलों का इलाज जारी

भगदड़ के बाद प्रशासन ने प्रभावित लोगों और उनके परिजनों की सहायता के लिए हेल्पलाइन नंबर जारी किया है। उत्तराखंड के राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के सचिव विनोद कुमार सुमन ने एक पत्र जारी कर हेल्पलाइन के बारे में जानकारी दी। इसमें बताया गया कि 27 जुलाई को सुबह लगभग 9:00 बजे जनपद हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़ की सूचना प्राप्त हुई। सूचना मिलते ही जिला प्रशासन, पुलिस प्रशासन, स्थानीय प्रशासन, SDRF, NDRF की टीम द्वारा घटनास्थल पर पहुंचकर तुरंत ही राहत एवं बचाव कार्य शुरू किया गया। इस घटना में 6 व्यक्तियों की मृत्यु हुई है। घटना में 5 व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुए हैं, जिन्हें इलाज के लिए एम्स ऋषिकेश भेज दिया गया है। साथ ही 23 अन्य सामान्य घायल हैं, जिनमें 20 व्यक्तियों का उपचार हरमिलाप मिशन राजकीय चिकित्सालय, हरिद्वार में किया जा रहा है। इसके अलावा, 3 अन्य घायलों का उपचार मेला अस्पताल हरिद्वार में किया जा रहा है।

End of Feed