गुजरात : रेल पटरी पर रख दिए पत्थर, पायलट ने अचानक लगाई ब्रेक; टल गया हादसा

गुजरात के अमरेली रेल पटरी पर पत्थर और सीमेंट के खंभे रखकर एक यात्री ट्रेन को पटरी से उतारने की कोशिश की गई। गनीमत रही कि पायलट ने पटरी पर रखे बोल्डरों को दूर से देखकर अचानक ब्रेक लगा दी, जिससे एक हादसा टल गया।

अमरेली : गुजरात के अमरेली जिले में रेल पटरी पर पत्थर और सीमेंट के खंभे रखकर एक यात्री ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश को उस समय विफल कर दिया गया, जब लोको पायलट ने आपातकालीन ब्रेक लगा दिया। पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार की शाम को खिजड़िया जंक्शन और चितल रेलवे स्टेशन के बीच उस समय घटी जब भावनगर-पोरबंदर यात्री ट्रेन (59560) खिजड़िया गांव से गुजर रही थी।

Amrili Train Derail News

गुजरात के अमरेली में ट्रेन को पटरी से उतारने की साजिश नाकाम (फोटो-ट्विटर)

चालक की सूझबूझ से टला रेल हादसा

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पायलट ने दूर से पटरियों पर रखी कुछ पत्थरनुमा वस्तुओं को रखा देखा। स्थिति को भांपते हुए उसने सतर्कता के साथ इमरजेंसी ब्रेक का इस्तेमाल किया। जब तक ट्रेन पत्थरों के नजदीक पहुंचती, तब तक रफ्तार काफी धीमी हो गई थी, जिससे कुछ पत्थर इंजन के पहियों से टकराकर पटरियों पर बिखर गए, लेकिन एक बड़ा सिलापट तक पहुंचने से पहले ट्रेन पूरी तरह कंट्रोल में आ गई, जिससे चालक ने राहत की सांस ली। माना जा रहा है कि चालक की सूझबूझ के कारण ही ट्रेन हादसा टल गया। हादसे की सूचना पर फॉरेंसिक और डॉग स्क्वॉड की टीमें मौके पर पहुंची और स्थिति का जायजा लिया। सभी सबूतों को इकट्ठा कर आरोपियों को चिन्हिंत करने का प्रयास जारी है।

End of Feed