Pilibhit Voter List: यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त, पीलीभीत के दो ERO सस्पेंड

Pilibhit Voter List: पीलीभीत में मतदाता सूची की गड़बड़ियों पर चुनाव आयोग ने कड़ा रुख अपनाते हुए दो ERO को निलंबित कर दिया है और BNS धारा 198 के तहत FIR दर्ज कराने के निर्देश दिए हैं।

Pilibhit Voter List: उत्तर प्रदेश के पीलीभीत में मतदाता सूची में कथित गड़बड़ियों को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने सख्त कार्रवाई की है। आयोग ने 127-पीलीभीत विधानसभा क्षेत्र के दो निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (ERO) मयंक गोस्वामी और हेमंत चौधरी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का निर्देश दिया है। इसके साथ ही दोनों अधिकारियों और VRC कंप्यूटर ऑपरेटर अनिल कुमार के खिलाफ पहले से दर्ज FIR में भारतीय न्याय संहिता (BNS), 2023 की धारा 198 जोड़ने को कहा है।

Pilibhit Voter List

यूपी में वोटर लिस्ट में गड़बड़ी पर चुनाव आयोग सख्त (प्रतीकात्मक फोटो- ANI)

निर्वाचन आयोग ने 31 अक्टूबर को उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी को भेजे पत्र में ये निर्देश दिए हैं। आयोग ने पीलीभीत के पांच सहायक निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों (AERO) की भूमिका पर भी तीन दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। साथ ही जिले की सभी चार विधानसभा क्षेत्रों की मतदाता सूचियों की जांच कर एक सप्ताह के भीतर रिपोर्ट भेजने को कहा है।

End of Feed