महिला को प्रेमी ने पहुंचाया रेड लाइट एरिया, कस्टमर ने पति से मिलवाया

पटना की एक महिला करीब 8 महीनों से पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया में फंसी हुई थी। वह प्रेमी पर भरोसा कर अपने पति का घर छोड़कर निकली थी। लेकिन उसे बेवफाई मिली और नौकरी के झांसे में आकर वह यहां आ पहुंची। पुलिस ने उसे रेस्क्यू कर लिया है।

पश्चिम बंगाल के रेड लाइड एरिया में महीनों से फंसी पटना की एक महिला को पुलिस ने रेस्क्यू कर लिया है। करीब 8 महीने पहले वह पति को छोड़कर प्रेमी के साथ रहने का सपना लेकर घर से निकली थी। लेकिन यह फैसला उसकी जिंदगी का सबसे भयानक बुरा सपना बन गया। प्रेमी की बेवफाई और नौकरी का झूठा भरोसा - इन सब ने महिला को पश्चिम बंगाल के रेड लाइट एरिया तक पहुंचा दिया। जहां उसे पता चला कि उसे 2 लाख रुपये में बेच दिया गया है। आठ महीने तक चले शोषण और संघर्ष के बाद आखिरकार एक कस्टमर और पुलिस की मदद से महिला फिर से पटना लौट पाई।

incident

सांकेतिक फोटो (istock)

सोशल मीडिया से प्रेमी से मिली महिला

महिला की शादी करीब 2 साल पहले हुई थी। उसके अनुसार पति के साथ उसका रिश्ता अच्छा नहीं था। अक्सर दोनों के बीच विवाद होता रहता था। इसी दौरान सोशल मीडिया के जरिए महिला की दोस्ती एक युवक से हुई। दोनों के बीच बातचीत बढ़ी और भरोसा गहराया। जिसके बाद फोन पर उनकी लंबी बातें भी होने लगी। कुछ वक्त बाद युवक ने उसे प्रपोज कर दिया और दोनों रिलेशनशिप में आ गए। युवक ने उसे शादी का सपना भी दिखाया और संग जीवन बिताने का भरोसा दिलाया।

End of Feed