Patna Encounter: पुलिस एनकाउंटर में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर गिरफ्तार

Patna Police Encounter: पटना के मसौढ़ी थाना क्षेत्र में पुलिस की बिश्नोई गैंग के सदस्य परमानंद यादव के साथ मुठभेड़ हुई। जिसमें पुलिस की गोली लगने से आरोपी घायल हो गया। पुलिस ने उसे हिरासत में लेकर अस्पताल में भर्ती करा दिया है।

Patna Police Encounter: बिहार के पटना में गुरुवार तड़के पुलिस मुठभेड़ में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का शॉर्प शूटर गिरफ्तार हो गया। जिसकी पहचान परमानंद यादव के रूप में हुई है, जो झारखंड के लातेहार का रहने वाला बताया जा रहा है। मुठभेड़ के दौरान अपराधी गोली लगने से घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी पर पहले से ही 20 से अधिक मामले दर्ज हैं।

CRIME

पटना में पुलिस की बदमाश के साथ मुठभेड़

आरोपी ने फरार होने की कोशिश में पुलिस पर की फायरिंग

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि बेउर थाना पुलिस द्वारा कुछ अपराधकर्मी पकड़े गए थे। इसके बाद एक अपराधी फरार होने की नीयत से बाइक पर सवार होकर भागने की कोशिश कर रहा था। बेउर थाना ने मसौढ़ी थाना को इसकी सूचना दी गई। मसौढ़ी थाना पुलिस के मुताबिक एनएच 22 लाला बीघा गांव के पास एक संदिग्ध व्यक्ति मोटरसाइकिल से जाता हुआ देखा। पुलिस ने जब उसे रोकने की कोशिश की, तब वह बाइक से गिर गया और पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। इसके बाद, पुलिस ने जवाबी फायरिंग की और वह घायल हो गया। घायल होने के बाद उसे जख्मी हालत में इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

End of Feed