पटना में अपराधी बेखौफ, युवक की गोली मारकर हत्या; जांच में जुटी पुलिस

बिहार की राजधानी पटना में अपराधी बेखौफ घूम रहे हैं। पुलिस अपराधियों पर लगाम लगाने में नाकाम साबित होते दिख रही है। पटना के धनरूआ में एक युवक का शव मिला है। बताया जा रहा है कि उसकी गोली मारकर हत्या की गई है।

Patna News: बिहार में पुलिस की लाख कोशिशों के बाद भी आपराधिक घटनाओं पर लगाम नहीं लग पा रही है। विपक्ष बिहार की कानून व्यवस्था को लेकर लगातार सरकार को घेरता रहा है। इस बीच, पटना के धनरूआ थाना क्षेत्र के एक सुनसान खेत से पुलिस ने रविवार को एक युवक का शव बरामद किया है। युवक की गोली मारकर हत्या की गई है। मृतक की अब तक पहचान नहीं हो पाई है।

firing with pistol

सांकेतिक फोटो।

खेत में मिला युवक का शव

पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि ग्रामीणों ने सुबह सूचना दी कि वीर बाजार के पूर्व बेलदारीचक के पास रोड किनारे खेत में एक व्यक्ति का शव पड़ा हुआ है। इसी सूचना के बाद पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर शव को बरामद किया। घटना की सूचना मिलने के बाद पहुंची पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। युवक के सिर में तीन गोलियों के निशान पाए गए हैं। संभावना जताई जा रही है कि युवक की हत्या के पूर्व इसके साथ मारपीट की गई है।

End of Feed