बिहार में बेफिक्र होकर महिलाएं कर सकेंगी यात्रा, 'सुरक्षित सफर सुविधा' की शुरुआत

बिहार में महिलाएं अब बेफिक्र होकर सुरक्षित यात्राएं कर सकेंगी। डायल 112 सेवा के तहत सुरक्षित सफर योजना के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की गई है।

बिहार में महिलाओं को सफर के दौरान पुलिस की सुरक्षा मिल सकेगी। बिहार के पुलिस महानिदेशक आलोक राज ने डायल 112 सेवा के तहत गुरुवार को महिलाओं के लिए सुरक्षित सफर योजना के पायलट प्रोजेक्ट की शुरुआत की। इसकी शुरुआत पटना के वायरलेस भवन परिसर स्थित कंट्रोल एंड कमांड सेंटर से की गई।

Women safety in bihar

'सुरक्षित सफर सुविधा' की शुरुआत।

कितने जिलों में हुई शुरुआत?

उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत फिलहाल छह जिलों भागलपुर, बेगूसराय, मुजफ्फरपुर, पटना, गया और नालंदा में सेवा मिलेगी। महिलाएं कहीं भी किसी समय राज्य में सुरक्षित यात्रा कर सकती हैं। कोई भी महिला अपनी यात्रा 'डायल 112' के माध्यम से रजिस्टर करा सकती है। जिसके जरिए उनकी पूरी यात्रा को ट्रैक किया जाएगा।

End of Feed