राहुल गांधी के बाद तेजस्वी यादव ने EC पर लगाए गंभीर आरोप; कहा- विशेष गहन पुनरीक्षण की क्यों पड़ी जरूरत

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने चुनाव आयोग से सवाल किया कि 22 साल बाद विशेष गहन पुनरीक्षण जैसी बड़ी एक्सरसाइज की जरूरत क्यों पड़ी? क्या गिनती के दिनों में यह करना मुमकिन है?

Bihar Assembly Elections 2025: बिहार में इस साल के अंत तक विधानसभा चुनाव होने वाला है। इससे पहले राजद नेता और पूर्व उपमुख्यमंत्री तेजस्वी यादव ने चुनाव आयोग पर लोकतंत्र और संविधान के साथ खिलवाड़ करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। साथ ही उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में उनका प्रतिनिधिमंडल चुनाव आयोग के साथ मुलाकात करेगा।

Tejaswi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @INCIndia)

उन्होंने कहा कि चुनाव आयोग ने अचानक से विशेष गहन पुनरीक्षण की घोषणा की है। इसका यह मतलब है कि फरवरी माह में जो घटाव-जुड़ाव के बाद वोटर लिस्ट पब्लिश हुई थी। उन 8 करोड़ बिहारियों की वोटर लिस्ट को नकार दिया गया है और अब नए सिरे से वोटर्स बनाए जाएंगे।

End of Feed