बेटे दीपक प्रकाश को क्यों उपेंद्र कुशवाहा ने बनाया बिहार का मंत्री, अब खुद बताया

बिहार में नई सरकार में राष्ट्रीय लोक मोर्चा के कोटे से उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को मंत्री बनवा दिया है। जिसके बाद से उपेद्र कुशवाहा की तीखी आलोचना हो रही है, जिसके बाद अब उपेंद्र कुशवाहा ने खुद सामने आकर सफाई दी है।

राष्ट्रीय लोक मोर्चा (रालोमो) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और सांसद उपेंद्र कुशवाहा ने अपने बेटे दीपक प्रकाश को बिहार सरकार में मंत्री बनाए जाने पर उठ रहे परिवारवाद के आरोपों पर खुलकर जवाब दिया है। उन्होंने कहा कि यह निर्णय किसी निजी हित के लिए नहीं, बल्कि पार्टी के अस्तित्व और भविष्य को सुरक्षित रखने के लिए लिया गया है।

upendra kushwaha

राष्ट्रीय लोक मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा (फोटो- PTI)

End of Feed