बिहार से खफा मानसून! अब तक 30 फीसद कम हुई बारिश; फिर भी बाढ़ झेल रहे कई जिले; आखिर क्यों?

Bihar Flood Reason for Every year: बिहार में इस मानसून सीजन में अब तक औसत से 30 फीसदी कम 563.9 मिमी बारिश दर्ज हुई है। लेकिन फिर भी नदियां उफान पर हैं और कई जिले बाढ़ की चपेट में है। आइए जानते हैं कि बिहार में हर साल बाढ़ क्यों आती है? बिहार में आने वाली बाढ़ का कारण क्या है?

Why Bihar is Facing Floods Despite Less Rainfall: एक ओर पंजाब, हरियाणा, यूपी, उत्तराखंड, हिमाचल जैसे राज्यों में जोरदार बारिश हो रही है। वहीं दूसरी ओर बिहार से मानसून खफा नजर आ रहे हैं। प्रदेश में इस सीजन में अब तक 30 फीसदी कम बारिश दर्ज हुई है। औसतन यहां 803.7 मिमी बारिश होनी चाहिए थी, लेकिन 4 सितंबर तक बिहार में सिर्फ 563.9 मिमी बारिश ही रिकॉर्ड हुई है। आज भी तेज बारिश होने का कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है। सिर्फ 6 जिलों में तेज हवाएं चलने और ठनका गिरने की चेतावनी जारी की गई है। हालांकि बिहार के अलग-अलग हिस्सों में आज बारिश की संभावना जताई गई है।

Bihar Flood - istock

बिहार में हर साल क्यों आती है बाढ़? (istock)

बिहार में उफान पर बह रही नदियां

बिहार में बारिश की कमी के बावजूद नदियां उफान पर बह रही हैं। दरअसल हिमाचल, उत्तराखंड, यूपी जैसे राज्यों में झमाझम बारिश हो रही है। जिसके चलते प्रमुख नदियों का जलस्तर खतरे के निशान से ऊपर बना हुआ है। जिसके कारण बिहार समेत कई जिलों में बाढ़ की स्थिति देखने को मिल रही है। इसके अलावा नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण भी बाढ़ के हालत बने हुए हैं। लेकिन बिहार में बाढ़ की वजह नेपाल कैसे हैं, आइए जानते हैं:

End of Feed