बिहार की सियासत का सितारा, चर्चा में रहने का हुनर...जानिए कौन हैं सम्राट चौधरी, कितनी है नेटवर्थ?

सम्राट चौधरी राज्य के सबसे चर्चित नेताओं में से एक हैं और हालिया वर्षों में बीजेपी में तेजी से उनका उभार हुआ है। सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर, 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था। जानिए सम्राट का सियासी सफर...

Samrat Chaudhary: नीतीश कुमार ने गुरुवार 20 नवंबर को 10वीं बार बिहार के सीएम पद की शपथ ली। पटना के गांधी मैदान पर शपथ ग्रहण समारोह, पीएम मोदी सहित कई नेता मंच पर मौजूद थे। नीतीश कुमार के साथ 26 मंत्रियों ने भी शपथ ली। इनमें सबसे प्रमुख नाम रहा सम्राट चौधरी का जो पिछली सरकार में डिप्टी सीएम रहे थे। उन्हें इस बार गृह विभाग जैसा अहम पद दिया गया है। आइए जानते हैं सम्राट चौधरी का अब तक का सियासी सफर और उनकी नेटवर्थ।

Samrat Chaudhary Networth

सम्राट चौधरी का सियासी सफर और नेटवर्थ

1990 में किया राजनीति में प्रवेश

सम्राट चौधरी राज्य के सबसे चर्चित नेताओं में से एक हैं और हालिया वर्षों में बीजेपी में तेजी से उनका उभार हुआ है। सम्राट चौधरी का जन्म 16 नवंबर, 1968 को मुंगेर के लखनपुर गांव में हुआ था। उनके पिता शकुनि चौधरी छह बार विधायक और सांसद रहे, जबकि उनकी मां पार्वती देवी तारापुर निर्वाचन क्षेत्र से विधायक थीं। सम्राट चौधरी ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा स्थानीय स्तर पर ही पूरी की और बाद में मदुरै कामराज विश्वविद्यालय से उच्च शिक्षा प्राप्त की। सम्राट चौधरी ने 1990 में सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया। मई 1999 में राबड़ी देवी की सरकार के दौरान वे बिहार के कृषि मंत्री बने। वे 2000 और 2010 में परबत्ता विधानसभा क्षेत्र से विधायक चुने गए। 2010 में वे बिहार विधानसभा में विपक्ष के मुख्य सचेतक बने।

End of Feed