बिहार के नवादा में साइबर ठगी का मामला; फाइनेंस कंपनी के नाम पर दिया लोन का झांसा

वारिसलीगंज पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोन का झांसा देकर कई राज्यों में ऑनलाइन ठगी कर रहा था। आरोपी अजय कुमार को बेलधा में छापेमारी के दौरान गिरफ्तार किया गया, उसके पास से मोबाइल और कस्टमर डेटाशीट बरामद हुई।

नवादा की वारिसलीगंज पुलिस ने एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है, जो एक फाइनेंस कंपनी के नाम पर लोन का झांसा देकर कई राज्यों के उपभोक्ताओं से लाखों रुपये की ऑनलाइन ठगी कर रहा था। जानकारी के मुताबिक यह गिरफ्तारी शनिवार को वारिसलीगंज थाना क्षेत्र के बेलधा से मोसमा जाने वाली सड़क के पास की गई।

Cyber ​​fraud in Nawada

बिहार के नवादा में साइबर ठगी (सांकेतिक फोटो)

गिरफ्तार आरोपी की पहचान 27 वर्षीय अजय कुमार के रूप में हुई है, जो काशी बिगहा गांव का निवासी है। पुलिस ने छापेमारी के दौरान उसके पास से तीन एंड्रॉयड मोबाइल और छह पेज की कस्टमर डेटाशीट बरामद की। पुलिस के अनुसार अजय और उसके साथी कस्टमर डेटाशीट से मोबाइल नंबर निकालकर लोगों को फोन करते थे और लोन देने का झांसा देते थे। इसके बाद वे लोगों से आधार कार्ड, पैन कार्ड, फोटो, ईमेल आईडी और बैंक डिटेल मांगते थे।

End of Feed