Bihar: चुनाव आयोग ने बताया, SIR में कितने नए वोटरों ने दिया लिस्ट में जुड़ने का आवेदन

चुनाव आयोग ने जानकारी दी है कि प्रारूप मतदाता सूची का प्रकाशन एक अगस्त को किया गया था और दो अगस्त से दावे एवं आपत्तियों के लिए आमंत्रण शुरू हो गया है। इस बीच अब तक करीब दो लाख नागरिकों ने नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है ।

Bihar SIR New Voters: बिहार में आगामी चुनावों की तैयारियों के तहत चल रहे मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (Special Intensive Revision) अभियान में अब तक 1 लाख 98 हजार 660 पात्र नागरिकों ने नए मतदाता के रूप में नाम जुड़वाने के लिए आवेदन किया है। ये सभी नागरिक 18 वर्ष या उससे अधिक उम्र के हैं और इन्होंने फॉर्म 6 भरकर निर्वाचन आयोग के पास आवेदन जमा किया है।

new voters applied for voter list in bihar

करीब दो लाख नए वोटरों ने दिए आवेदन (फाइल फोटो | PTI )

आपत्तियों की संख्या 60 हजार पार

बुधवार को निर्वाचन आयोग से प्राप्त जानकारी के अनुसार, प्रारूप मतदाता सूची को लेकर राज्यभर से अब तक कुल 60 हजार 10 दावे और आपत्तियां प्राप्त हुई हैं। नियमानुसार, प्रत्येक दावे या आपत्ति का निपटारा सात दिनों के भीतर किया जाना अनिवार्य है। चुनाव आयोग ने इस दिशा में कार्रवाई करते हुए अब तक 2 हजार 394 मामलों का निपटारा कर दिया है।

End of Feed