उपेंद्र कुशवाहा बोले कुछ लोग जेडीयू को कर रहे हैं कमजोर, किसकी तरफ इशारा

  • Authored by: ललित राय
  • Updated Feb 3, 2023, 09:50 AM IST

जेडीयू के बागी नेता उपेंद्र कुशवाहा ने एक बार फिर कहा है कि नीतीश कुमार को पार्टी बचाने के लिए आगे आना चाहिए।

जेडीयू के कद्दावर नेता उपेंद्र कुशवाहा के बागी तेवर बरकरार हैं। उन्होंने एक बार फिर कहा कि सवाल उनके पार्टी छोड़ने का नहीं बल्कि पार्टी को बचाने का है। वो सीएम नीतीश कुमार से लगातार गुहार लगा रहे हैं कि वो पार्टी को बचाने के लिए आगे आएं। कुछ लोग ऐसे हैं जो लगातार पार्टी को कमजोर करने की मुहिम में जुटे हुए हैं वो लोग उन पर अनावश्यक दबाव बनाकर इस तरह के बयानों के लिए मजबूर कर रहे हैं। अब सवाल यह है कि आखिर वो कौन लोग है जिनके ऊपर उपेंद्र कुशवाहा आरोप लगा रहे हैं। इससे पहले भी उन्होंने कहा था कि वो पार्टी छोड़कर जाने वाले नहीं हैं भले ही नीतीश कुमार उन्हें पार्टी से निकाल दें।

upendra kushwaha

उपेंद्र कुशवाहा, जेडीयू के कद्दावर नेता

कुशवाहा, आखिर किस पर साध रहे हैं निशाना

End of Feed