Sitamarhi News: सीतामढ़ी में दो युवकों के शव मिले, इलाके में फैली सनसनी; जांच में जुटी पुलिस

  • Agency by: Agency
  • Updated Apr 2, 2024, 04:11 PM IST

बिहार के सीतामढ़ी जिले में दो अज्ञात युवकों के शव मिले। शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई। पुलिस ने मौके पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

Sitamarhi News: बिहार के सीतामढ़ी जिले में मंगलवार सुबह दो अज्ञात युवकों का शव मिलने से लोगों में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

crime news

सांकेतिक फोटो

सड़क किनारे मिले शव

बोखड़ा थाना क्षेत्र के महिसौथा एवं कतरौल के बीच नेशनल हाईवे 527सी के किनारे एक शव मिला, जबकि दूसरा शव नानपुर थाना क्षेत्र के हरिनगर एवं ठीकहा गांव के बीच सड़क के किनारे मिला।

End of Feed