Patna News: अगले तीन साल में स्थानीय लोग एवं पर्यटक सुरंग के माध्यम से बिहार म्यूजियम एवं पटना म्यूजियम को एक साथ घूम सकेंगे। इन दोनों संग्रहालयों को जोड़ने के लिए सुरंग बनाई जाएगी। इसके निर्माण का कार्य बहुत जल्द शुरू हो जाएगा। सुरंग बनाने के लिए 375 करोड़ रुपए खर्च किए जाएंगे। इसको लेकर सात जनवरी को नगर विकास विभाग और दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड के बीच करार हो गया है।
बिहार म्यूजियम को पटना म्यूजियम से सुरंग के जरिए जोड़ा जाएगा
इस सुरंग के बन जाने के बाद बिहार म्यूजियम से पटना म्यूजियम लोग जमीन के नीचे ही नीचे जा पाएंगे। इससे दर्शकों की संख्या में भी काफी इजाफा होने की संभावना है। इस सुरंग की लंबाई 1400 मीटर होगी। पटना मेट्रो के मार्ग और नालों को बचाते हुए सुरंग बनाई जाएगी। पटना मेट्रो का निर्माण कार्य दिल्ली मेट्रो रेल कॉरपोरेशन लिमिटेड कर रहा है।
