Gopalganj: यूपी की युवती से सासामुसा रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप, सुबह 4 बजे तीन युवकों ने दिया वारदात को अंजाम, एक आरोपी गिरफ्तार

Gopalganj: यूपी के कुशीनगर से पिता का इलाज कराकर वापस लौट रही युवती के साथ गोपालगंज सासामुसा रेलवे स्टेशन पर तीन युवकों ने गैंगरेप की वारदात को अंजाम दिया। मामले की जांच कर रही पुलिस ने एक युवक को गिरफ्तार कर लिया है और दो की तलाश की जा रही है।

Gopalganj: बिहार के गोपालगंज से यूपी की रहने वाली एक युवती के साथ गैंगरेप का मामला सामने आया है। बताया जा रहा है कि वारदात को सोमवार सुबह चार बजे अंजाम दिया गया। यह मामला गोपालगंज के सासामुसा रेलवे स्टेशन का है। इस मामले की सूचना मिलते ही पुलिस की टीम ने युवती के साथ गैंगरेप करने वाले 3 लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की और जांच शुरू की। इस बीच पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार किया। पुलिस फरार दो अन्य आरोपियों की तलाश में जुटी हुई है।

Gopalganj News

यूपी की युवती से सासामुसा रेलवे स्टेशन पर गैंगरेप

पिता के इलाज के लिए गोपालगंज आई थी पीड़िता

जानकारी के अनुसार, उत्तर प्रदेश के कुशीनगर जिले की रहने वाली युवती अपने दिव्यांग पिता को इलाज के लिए गोपालगंज लेकर आई थी। सासामुसा रेलवे स्टेशन पर उतरकर श्यामपुर में स्थित एक स्वास्थ्य केंद्र पर पिता का इलाज करवाया और रविवार रात को पिता के साथ वापस लौटने के लिए सासामुसा रेलवे स्टेशन पहुंची। लेकिन तब तक युवती की ट्रेन छूट गई थी और वह सोमवार सुबह 4 बजे की ट्रेन के लिए पिता के साथ स्टेशन पर ही रुक गई।

End of Feed