'नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह बन गए नीतीश', तेजस्वी यादव बोले- अपने पिता की तरह BJP के सामने नहीं झुकूंगा

Voter Adhikar Yatra: राजद नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में एक इंजीनियर के यहां नकदी की बरामदगी के मामले का उल्लेख करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार "नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह" बन गए हैं। उन्होंने कहा कि यह बिहार की धरती है, यह लोकतंत्र की जननी है। दो भाजपाई, निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।

Voter Adhikar Yatra: राष्ट्रीय जनता दल (RJD) के नेता तेजस्वी यादव ने बिहार में एक इंजीनियर के यहां नकदी की बरामदगी के मामले का उल्लेख करते हुए सोमवार को आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार "नैतिक भ्रष्टाचार के भीष्म पितामह" बन गए हैं। यादव ने पटना के डाक बंगले चौराहे पर एक सभा को संबोधित करते हुए कहा कि वह अपने पिता लालू प्रसाद की तरह ही भाजपा के सामने नहीं झुकेंगे।

Tejashwi Yadav

राजद नेता तेजस्वी यादव (फोटो साभार: @yadavtejashwi)

बिहार के पूर्व उप मुख्यमंत्री ने कहा, "यह बिहार की धरती है, यह लोकतंत्र की जननी है। दो भाजपाई, निर्वाचन आयोग के साथ मिलकर लोकतंत्र को खत्म करना चाहते हैं।" उनका कहना था कि जनता को तय करना है कि उन्हें लोकतंत्र चाहिए या राजतंत्र। राजद नेता ने कहा, "बिहार की जनता उड़ती चिड़िया को हल्दी लगाना जानती है और वह भाजपा की ठगी में भी आने वाली नहीं है।"

End of Feed