Patna Double Decker Cruise : पटना में डबल डेकर क्रूज पर करें सैर, यहां पढ़ें क्रूज से जुड़ी पूरी जानकारी

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 4, 2023, 02:53 PM IST

Patna News:पटना समेत पूरे बिहार के लोगों के इंतजार का समय समाप्त हो चुका है। राजधानी में गंगा की लहरों पर फिर से क्रूज का संचालन शुरू हो गया है। अब इस क्रूज में पार्टी, कार्यक्रम, बैठक एवं अन्य आयोजन कर सकेंगे। इसके लिए आप शुल्क अदा करनी होगी। बच्चे, बड़ों का प्रति घंटे का अलग-अलग शुल्क तय है। वहीं, यह क्रूज गांधी घाट से दीघा और पटना सिटी तक चलाया जाएगा। क्रूज की मरम्मत कराकर दोबारा परिचालन शुरू किया गया है।

KEY HIGHLIGHTS
  • गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक चलेगा क्रूज
  • सुबह 7-10 बजे के बीच बुकिंग कराएं तो मिलेगी 20 प्रतिशत छूट
  • प्रति घंटा सफर का वयस्क को लगेगा 300 रुपए शुल्क

Patna Cruise: अब पटना में गंगा की लहरों पर सैर के साथ लजीज व्यंजनों का भी लुत्फ उठा सकेंगे। गंगा की लहरों पर शुभ समारोह एवं बैठक का आयोजन कर पाएंगे। यहां गांधी घाट से दोबारा डबल डेकर क्रूज का संचालन शुरू हो गया है। एमवी गंगा विहार क्रूज गांधी घाट से पटना सिटी और दीघा घाट तक चलाया जाएगा। क्रूज पर सवार होकर सैर करने के लिए वयस्क को प्रति घंटे 300 रुपए शुल्क देना होगा। तीन से छह साल के बच्चे का 200 रुपए और छह से 12 साल के एक बच्चे का 250 रुपए शुल्क है।

patna mv ganga vihar cruise

एमवी गंगा विहार क्रूज, जिसे फिर से किया गया शुरू

यह डेबर डेकर क्रूज सुबह 11 बजे से रात 10 बजे तक चलाया जाएगा। सुबह 7 बजे से सुबह 10 बजे तक बुकिंग करने पर 20 प्रतिशत की छूट दी जा रही है। गांधी घाट और होटल कौटिल्य विहार के पास एडवांस बुकिंग कराई जा रही है। इसका संचालन हर दिन गांधी घाट से होगा। क्रूज में पर्यटकों को रेस्टोरेंट की भी सुविधा मिल रही है।

End of Feed