Patna Holi Special Train: होली पर इन रूट्स पर चलेंगी स्पेशल ट्रेनें, पटना समेत कई जिलों के लोगों को फायदा

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Feb 21, 2023, 10:25 PM IST

Patna News: होली पर्व को लेकर रेलवे द्वारा लगातार स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की जा रही है। इसी कड़ी में दो और रूटों पर होली स्पेशल ट्रेन चलाने का निर्णय लिया गया है। यह दोनों ट्रेनें लंबी दूरी की हैं। इससे राजधानी पटना समेत कई जिलों के लोगों को काफी सहूलियत होगी। इससे पहले भी होली स्पेशल ट्रेनों की घोषणा की गई है।

KEY HIGHLIGHTS
  • यात्रियों की सुविधा के लिए पूर्व मध्य रेलवे चलाएगा स्पेशल ट्रेनें
  • पूर्व में 16 जोड़ी स्पेशल ट्रेनों के परिचालन की हो चुकी है घोषणा
  • हावड़ा-रक्सौल होली स्पेशल चलाई जाएगी ट्रेन

Patna to Ahmedabad Special Train: इस बार आठ मार्च को होली है। इसको लेकर पूर्व मध्य रेलवे द्वारा यात्रियों की सुविधाओं के लिए होली स्पेशल ट्रेनें चलाई जाएगी। रेलवे के मुताबिक हावड़ा-रक्सौल और पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल ट्रेन चलाई जाएगी। एक-एक जोड़ी यह ट्रेनें चलाई जानी है। ट्रेन नंबर 03043/03044 हावड़ा-रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल ट्रेन चार मार्च को हावड़ा जंक्शन से रात 11 बजे रवाना होगी। यह ट्रेन अगले दिन दोपहर 2.15 बजे रक्सौल पहुंच जाएगी। वापसी में यह ट्रेन नंबर 03044 रक्सौल-हावड़ा होली स्पेशल पांच मार्च को रक्सौल स्टेशन से दोपहर 3.45 बजे खुलेगी। यह ट्रेन अगले दिन सुबह 7.20 बजे हावड़ा जंक्शन पहुंचेगी।

patna junction

पटना जंक्शन से गुजरेंगी ट्रेनें (फाइल फोटो)

यह स्पेशल ट्रेन हावड़ा और रक्सौल के बीच बंडेल, बर्द्धमान, दुर्गापुर, आसनसोल, चितरंजनख् मधुपुर, जसीडीह, झाझा, किऊल, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा, जनकपुर रोड, सीतामढ़ी, बैरगनिया स्टेशन पर रुकेगी। ट्रेन नंबर 09417/09418 अहमदाबाद-पटना-अहमदाबाद होली स्पेशल ट्रेन अहमदाबाद से छह मार्च को सुबह 9.10 बजे रवाना होगी। अगले दिन रात 9.10 बजे ट्रेन पटना पहुंचेगी। वापसी में यह ट्रेन सात मार्च को पटना से रात 11.45 बजे रवाना होकर अलग-अलग स्टेशनों पर रुककर नौ मार्च को सुबह 11.20 बजे अहमदाबाद स्टेशन पहुंच जाएगी।

End of Feed