Bihar: 'सिम बॉक्स' साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश, कई देशों में फैला हुआ है मकड़ा जाल, लीडर समेत 3 गिरफ्तार

Bihar: बिहार आर्थिक अपराध इकाई की विशेष टीम ने 'सिम बॉक्स' साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिहोर के लीडर समेत 6 लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने बताया कि इस गिरोह का कई देशों से तार जुड़े हुए हैं। सुपौल में रहने वाले गिरोह के मुख्य सरगना हर्षित कुमार को गिरफ्तार कर उसके बैंक खातों को सील कर दिया गया है।

Bihar: बिहार आर्थिक अपराध इकाई (ईओयू) की विशेष टीम ने अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट से जुड़े छह सदस्यों को गिरफ्तार किया है। यह अंतरराष्ट्रीय साइबर फ्रॉड सिंडिकेट सिम बॉक्स का संचालन करता था। जांच में यह बात सामने आई कि इस गिरोह ने एक समानांतर एक्सचेंज का संचालन किया था। साथ ही इन सिम बॉक्स की मदद से रोजाना 10 हजार से अधिक फर्जी कॉल किए जाते थे और इन कॉल की मदद से साइबर फ्रॉड किए जाते थे।

Bihar News

साइबर फ्रॉड गिरोह का पर्दाफाश (फोटो - Canva)

इसके तार कई देशों से जुड़े होने की भी बात बताई जा रही है। पुलिस के मुताबिक, इस गिरोह के मुख्य सरगना हर्षित कुमार (21) को सुपौल के गौसपुर से दबोचा गया है। इसके साथ इस गिरोह के पांच अन्य सदस्यों को भी गिरफ्तार किया गया है। बताया जा रहा है कि फर्जी तरीके से समानांतर एक्सचेंज की बदौलत फर्जी कॉल के जरिए अंतरराष्ट्रीय कॉल करके पिछले सिर्फ दो सप्ताह में ढाई करोड़ रुपये का नुकसान पहुंचाया गया है। जबकि जनवरी से अब तक दूरसंचार मंत्रालय को 60 करोड़ रुपये से अधिक का आर्थिक नुकसान हुआ है।

End of Feed