बिहार में बनेगा सिख सर्किट, सिखों से जुड़े कई धार्मिक स्थलों को जोड़ा जाएगा

बिहार के कहलगांव की तीन पहाड़ियों को सिख सर्किट में शामिल करने की पहल की जा रही है। इनमें से पंजाबी बाबा पहाड़ी को विशेष रूप से महत्वपूर्ण माना जाता है, क्योंकि मान्यता है कि यहां गुरु नानक देव आए थे और गुरु ग्रंथ साहिब स्थापित है। प्रशासन इस ऐतिहासिक दावे की प्रमाणिकता जांचकर सिख समुदाय के लिए इसे आधिकारिक रूप से जोड़ने पर विचार कर रहा है।

Sikh Circuit in Bihar: बिहार के कहलगांव की तीन पहाड़ियों को सिख सर्किट में शामिल करने की पहल की जा रही है। इनमें से एक पंजाबी बाबा पहाड़ी है, जिसे सिख समुदाय के लिए विशेष महत्व का माना जाता है। कहा जाता है कि यहां गुरु ग्रंथ साहिब स्थापित है और यह गंगा नदी के बीचोबीच मौजूद है। इस पहाड़ी को नानकशाही भी कहा जाता है, क्योंकि मान्यता है कि गुरु नानक देव यहां आए थे। इस ऐतिहासिक दावे की पुष्टि के लिए सिख धर्म से जुड़े लोगों के विचार और प्रमाण जुटाए जाएंगे।

Sikh circuit to be built in Bihar

बिहार में बनेगा सिख सर्किट (सांकेतिक फोटो)

पटना सिटी गुरुद्वारा से भी भागलपुर के प्रशासनिक अधिकारियों का संपर्क होगा। भागलपुर से लगभग 30 किलोमीटर दूर स्थित तीन पहाड़ी क्षेत्र में पंजाबी बाबा, शांति बाबा, और बंगाली बाबा की पहाड़ियां प्रसिद्ध हैं। कहा जाता है कि पंजाबी बाबा की पहाड़ी पर सिख धर्मावलंबियों का नियमित आवागमन होता रहता है। ग्रंथी सरदार यशपाल सिंह बताते हैं कि गुरु नानक देव कहलगांव के रास्ते भागलपुर आए थे, लेकिन उनके ठहरने और रुकने के स्थानों की सटीक जानकारी भागलपुर गुरुद्वारे के पास उपलब्ध नहीं है।

End of Feed