Bihar News: मैत्री पुल उड़ाने की साजिश? इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास मिला हैंड ग्रेनेड; सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

बिहार में रक्सौल के पास भारत और नेपाल बॉर्डर पर स्थित मैत्री पुल के पास हैंड ग्रेनेड मिलने से सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। सुरक्षा एजेंसियां इस बात की भी जांच कर रही हैं कि क्या बम किसी साजिश के तहत रखा गया था? विशेषकर यह देखने के लिए कि क्या मैत्री पुल को उड़ाने या एसएसबी पोस्ट पर हमले की योजना थी।

रक्सौल : भारत-नेपाल सीमा पर स्थित मैत्री पुल के नीचे सरिसवा नदी के किनारे से एक हैंड ग्रेनेड बरामद किया गया है। यह घटना बुधवार को हुई, जब बच्चे नदी में स्नान कर रहे थे। जानकारी के मुताबिक बच्चों ने बम को हाथ में लेकर खेलना शुरू कर दिया। गनीमत रही की सीमा पर तैनात सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) के जवानों ने बच्चों से बम को सुरक्षित रूप से बरामद कर लिया।

इंडो-नेपाल बॉर्डर के पास मिला हैंड ग्रेनेड

हिंदुस्तान की खबर के हवाले से प्राप्त जानकारी के मुताबिक, रक्सौल के डीएसपी धीरेन्द्र कुमार ने बताया कि बम को बरामद करने के बाद नदी और आसपास के क्षेत्र की घेराबंदी कर दी गई है और सर्च अभियान चलाया जा रहा है। अभी तक अन्य कोई बम नहीं मिला है। एसएसबी कमांडेंट संजय पांडेय ने घटनास्थल का निरीक्षण किया और बताया कि बम की जांच की जा रही है।

End of Feed