Cold Wave in Patna: बिहार में शीतलहर-कोहरे का डबल डोज, पटना सहित कई जिलों में 8वीं तक स्कूल बंद, जानें कब खुलेंगे विद्यालय

Bihar Weather School Closed In Patna: बिहार के कई हिस्सों में कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार है। यही कारण है राजधानी पटना समेत कई जिलों में नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है।

पटना: उत्तर भारत के कई हिस्सों में शुक्रवार को कड़ाके की ठंड का प्रकोप बरकरार रहा, हालांकि दिन में आसमान साफ होने और धूप खिलने की वजह से अधिकतम तापमान में मामूली वृद्धि दर्ज की गई। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कहा कि आने वाले दिनों में ठंड से अत्यधिक ठंड की स्थिति बरकरार रह सकती है। ऐसे में बिहार सरकार स्कूलों को खोलने में फूंक-फूंक कर कदम रख रही है। इसी क्रम में पटना में डीएम चंद्रशेखर सिंह ने राजधानी के नर्सरी से कक्षा आठ तक के स्कूलों को बंद करने का निर्देश जारी किया है। जिलाधिकारी ने 12 जनवरी को आदेश जारी करते हुए कहा कि 16 जनवरी तक क्लास नर्सरी से लेकर आठवीं कक्षा तक के सरकारी और निजी विद्यालय बंद रहेंगे। वहीं, क्लास 9 से ऊपर तक की कक्षाएं अब सिर्फ 6 घंटे तक ही चलेंगी। इसके अलावा नौवीं कक्षा से ऊपर तक के छात्रों की कक्षा सुबह 9 बजे से दोपहर 3:30 बजे तक ही चलेंगी।

Bihar Weather School Closed In Patna

बिहार में स्कूल बंदी आदेश

9वीं से 12वीं तक स्कूलों की बदली टाइमिंग

इतना ही नहीं, कड़ाके की ठंड को देखते हुए पटना समेत कई अन्य जिलों में भी आठवीं तक के सभी सरकारी और प्राइवेट स्कूलों को बंद रखने का आदेश जारी कर दिया गया है। 9वीं से 12वीं तक के क्लास विभिन्न जिलों में अलग-अलग समय से संचालित होंगे। हालांकि, उनका समय सुबह 9बजे से शाम 4 बजे के बीच होगा।

End of Feed