बिहार में सनसनीखेज वारदात; छपरा में शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या, आपसी वर्चस्व की लड़ाई की आशंका

बिहार के छपरा जिले में शनिवार को दिनदहाड़े एक शिक्षक की गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह घटना दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में हुई, जहां बाइक सवार हमलावरों ने शिक्षक को निशाना बनाया। जानकारी के अनुसार, वारदात के पीछे आपसी वर्चस्व की लड़ाई की आशंका जताई जा रही है।

Bihar Teacher Murder: बिहार के छपरा जिले में शनिवार को एक शिक्षक की दिनदहाड़े गोली मारकर हत्या कर दी गई। यह सनसनीखेज वारदात दरियापुर थाना क्षेत्र के बिसाही गांव में घटी, जहां बाइक पर सवार दो अज्ञात हमलावरों ने 46 वर्षीय शिक्षक संतोष राय पर अंधाधुंध फायरिंग कर दी।

School Teacher Shot Dead in Chapra

छपरा में स्कूल शिक्षक की गोली मारकर हत्या

हमले में उनके चालक कांग्रेस राय भी गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक, संतोष राय अपनी कार से बिसाही लौट रहे थे, तभी घात लगाए बदमाशों ने उन्हें निशाना बनाया। दोनों को तत्काल परसा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, लेकिन रास्ते में ही संतोष राय की मौत हो गई।

End of Feed