Sasaram News: मोहर्रम जुलूस में हाई टेंशन तार बना काल, करंट लगने से 12 लोग झुलसे; लोगों का फूटा गुस्सा

सासाराम में मोहर्रम जुलूस के दौरान एक हाईटेंशन तार के कारण बड़ा हादसा हो गया। तार की चपेट में आकर 12 लोग घायल हो गए हैं जिनमें से 5 की हालत गंभीर बनी हुई है। इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों का गुस्सा फूट पड़ा। उन्होंने प्रदर्शन किया और बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए एफआईआर दर्ज करने की मांग की।

Sasaram News: बिहार के सासाराम जिले में मोहर्रम के दौरान दर्दनाक हादसा हो गया। जहां हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 12 लोग झुलस गए। जिनमें से 5 लोगों की हालत नाजुक बताया जा रही है। सभी घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इस घटना से स्थानीय लोग आक्रोश में आ गए। उन्होंने डेहरी रोहतास मेन रोड पर जाम लगा दिया और सड़क पर आगमनी भी की। इस घटना के बाद मौके पर भारी पुलिस बल तैनात है।

Sasaram accident

मोहर्रम के दौरान दर्दनाक हादसा

बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप

हाईटेंशन तार की चपेट में आने से 20 वर्षीय इस्माइल खान, 18 वर्षीय अफजल खान, दारानगर के आजम खान, हसन रजा और नमीर खान की हालत गंभीर बनी हुई है। इसके अलावा अन्य लोगों को हल्की चोटें आई हैं। सभी घायलों का इलाज सासाराम सदर अस्पताल में चल रहा है। इस घटना से गुस्साए स्थानीय लोगों ने डेहरी रोहतास रोड पर प्रदर्शन किया। लोगों का आरोप है कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते यह हादसा हुआ है।

End of Feed