Samastipur News: ट्रैक्टर हादसे से भड़का बवाल, गुस्साए ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर किया हमला; एक पिस्टल भी गायब

समस्तीपुर के वारिसनगर थाना क्षेत्र के एकद्वारी गांव में ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक बालक की मौत हो गई। जिसके बाद गुस्साए ग्रामीणों ने चालक को बंधक बना लिया। जिसे हिरासत में लेने पहुंची पुलिस टीम पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हुए और एक पुलिसकर्मी का पिस्टल गायब हो गया।

Samastipur News: बिहार के समस्तीपुर जिले में एक अनियंत्रित ट्रैक्टर की चपेट में आने से एक शख्स की मौत हो गई। इस घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने पुलिस टीम पर हमला कर दिया। इस दौरान पुलिस के कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। हमले की अफरा-तफरी में एक पुलिसकर्मी की पिस्टल भी गायब हो गई। इस घटना की सूचना के बाद आसपास के कई थानों की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस सतर्क मोड में गांव में कैंप कर रही है। साथ ही पिस्टल की बरामदगी के लिए कई संदिग्धों से पूछताछ भी की जा रही है।

police attack

समस्तीपुर में पुलिस टीम पर हमला

ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को बनाया बंधक

यह घटना वारिसनगर थाना क्षेत्र के मोहिउद्दीनपुर पंचायत के एकद्वारी गांव की है। जहां ट्रैक्टर की चपेट में आकर एक बालक की मौत हो गई और दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। इस घटना से गुस्साए ग्रामीणों ने ट्रैक्टर चालक को पकड़कर बंधक बनाया लिया। जब इस घटना की सूचना पुलिस को मिली, तो पुलिस की टीम चालक को छुड़ाकर हिरासत में लेने के लिए गांव पहुंची। लेकिन इससे गांव वालों का गुस्सा पुलिस टीम पर टूट पड़ा और भीड़ बेकाबू होकर पुलिस टीम पर टूट पड़ी।

End of Feed